ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

बिहार में फिलहाल कम नहीं होगा गर्मी का कहर, 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी ; दोपहर में बरतें ये सावधानी

PATNA : बिहार में सूरज के तल्ख तेवर से लोग परेशान हैं। पटना सहित पूरे प्रदेश में सुबह से लेकर शाम तक गर्मी की तपिश जारी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने सुबह के 5 शहरों में लू का अलर

बिहार में फिलहाल कम नहीं होगा गर्मी का कहर, 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी ; दोपहर में बरतें ये सावधानी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सूरज के तल्ख तेवर से लोग परेशान हैं। पटना सहित पूरे प्रदेश में सुबह से लेकर शाम तक गर्मी की तपिश जारी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने सुबह के 5 शहरों में लू का अलर्ट जारी किया है।


दरअसल, मौसम विभाग की तरफ से पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया, पूर्णिया ,कटिहार, नालंदा, खगड़िया और भागलपुर में लू की चेतावनी जारी की गई है। जिन शहरों में लु घोषित नहीं किया गया है वहां भी लोगों को दोपहर में सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रचंड ताप का तारा सुबह में और बढ़ेगा इस हफ्ते लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 


वहीं, अगामी शुक्रवार को पछुआ का प्रभाव बढ़ने से राज्य के 15 शहरों में लू की स्थिति रहेगी। जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उनमें पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, खगड़िया और भागलपुर शामिल हैं। गुरुवार को राज्य के 24 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी आई। इनमें किशनगंज में चार डिग्री, पूर्णिया में 1.9 डिग्री, भागलपुर में एक डिग्री, बांका में 1.2 डिग्री, सबौर में 1.5 डिग्री, सीवान के जीरादेई में 1.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.6 डिग्री, शेखपुरा में एक डिग्री, पटना में 0.7 डिग्री, मोतिहारी में 1 डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।  


इधर, राज्य के 21 शहर ऐसे हैं जहां अधिकतम तापमान 40 के पार चला गया है। पटना में 41.8 डिग्री, गया में 41.6 डिग्री, भागलपुर में 41.7 डिग्री, पूर्णिया में 41.5 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 42.2 डिग्री, दरभंगा में 40 डिग्री, अररिया के फारबिसगंज में 40.2 डिग्री, सबौर में 40.5 डिग्री, रोहतास के डेहरी में 41.2 डिग्री, पूर्वी चंपारण में 41 डिग्री, शेखपुरा में 42.2 डिग्री, जमुई में 41 डिग्री, भोजपुर में 41.9 डिग्री, वैशाली में 41.3 डिग्री, औरंगाबाद में 41.8 डिग्री, बांका में 40.7 डिग्री, कटिहार में 40 डिग्री, नवादा में 41.4 डिग्री, नालंदा के हरनौत में 41.5, सीवान के जीरादेई में 41.2 डिग्री और समस्तीपुर के पूसा में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया