ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार में एक करोड़ बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राष्ट्र सेवा दल का बड़ा एलान

PATNA : राष्ट्र सेवा दल की बिहार के बेरोजगारों के लिए बड़ा एलान किया गया है. पटना में राष्ट्र सेवा दल की ओर से आयोजित ‘रोजगार एक करोड़’ वर्चुअल रैली में एक करोड़ बे

बिहार में एक करोड़ बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राष्ट्र सेवा दल का बड़ा एलान
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  राष्ट्र सेवा दल की बिहार के बेरोजगारों के लिए बड़ा एलान किया गया है. पटना में राष्ट्र सेवा दल की ओर से आयोजित ‘रोजगार एक करोड़’ वर्चुअल रैली में एक करोड़ बेरोजगारों युवकों को नौकरी देने का एलान किया गया है. पार्टी अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने बिहार की जनता को रोडमैप बताया कि कैसे सत्ता में आने पर वह बिहार के एक करोड़ लोगों को रोजगार देंगे.


राष्ट्र सेवा दल ने नौकरी के लिए एक नया बेवसाइट  www.rojgar1crore.com  लांच किया है. वर्चुअल रैली में प्रदीप जोशी ने एक एक कर पूरी स्पष्टता के साथ बिहार की जनता को बताया कि सत्ता में आने के बाद किन किन जरिए से वे एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे. उन्होंने बताया कि कुल 5 लाख 20 हजार सफाई कर्मियों की बहाली की जाएगी। प्रति 50 घर पर एक सफाईकर्मी की तैनाती होगी.  सूबे में 2 लाख 60 हजार पलम्बर और 2 लाख 60 हजार इल्केट्रिशियन की बहाली होगी, हर 100 घर पर एक पलम्बर और एक इल्केट्रिशियन की तैनाती होगी.


उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में बेरोजगारों के  लिए उद्योगों की स्थापना कर वहां साढ़े छह लाख बहाली की जाएगी.  इसके अलावा 2 लाख 60 हजार डॉक्टर एवं 1 लाख 30 हजार इंजीनियर, 1 लाख 30 हजार मैनेजमेंट स्टाफ, 1 लाख 30 हजार टेक्निशियन की भी बहाली की जाएगी. जोशी ने कहा कि बागवानी और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए 6 लाख लोगों की बहाली की जाएगी.  सबसे बड़ा ऐलान यह कि जोशी ने कहा कि उनकी सरकार आने पर समाज के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों और मीडिया कर्मचारियों की नौकरी को सरकारी नौकरी की तरह की सुरक्षा प्रदान की जाएगी.


बिहार में एक करोड़ बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राष्ट्र सेवा दल का बड़ा एलान


जोशी ने कहा कि सूबे के सभी धार्मिक स्थलों को विकसित किया जाएगा.  इसके अलावा कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा. बिहार में कला की अपार संभावना को देखते हुए एक भव्य फिल्म सिटी का भी निर्माण किया जाएगा.


बिहार में एक करोड़ बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राष्ट्र सेवा दल का बड़ा एलान


जोशी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य में पिछले 30 साल की लालू-नीतीश सरकार को बेरोजगारी का जिम्मेवार बताते हुए कहा कि मोदी और नीतीश के वादे खत्म नहीं होते और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। जनता इस बार इनकी हकीकत जान चुकी है और इस बार चुनाव में मौजूदा सत्ता को उखाड़ फेंकने के साथ साथ महागठबंधन और लठबंधन को करारा जबाव देगी। इस बार बिहार की जनता राष्ट्र सेवा दल के साथ है और आने वाले वक्त में बिहार में रोजगार के लिए बेरोजगारों की सरकार बनने जा रही है। .  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें