ब्रेकिंग
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : पहले अक्षयवट राय, फिर गुरु गोविंद सिंह और अब नीतीश कुमार! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना✦बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस✦बार-बार यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान? पेशाब की थैली में जन्मजात गड़बड़ी हो सकती है वजह, डॉक्टर ने दी जरूरी सलाह✦Bihar News : पहले अक्षयवट राय, फिर गुरु गोविंद सिंह और अब नीतीश कुमार! कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना✦बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...

बिहार में दर्दनाक हादसा, अररिया में 6 बच्चों की जलने से मौत

ARARIA: इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से सामने आ रही है यहां आग में जलने से छह बच्चों की मौत हो गई है। अररिया जिले के कबैया में यह हादसा हुआ है पलासी के कबैया गांव में भूसा घर के

बिहार में दर्दनाक हादसा, अररिया में 6 बच्चों की जलने से मौत
Santosh Singh
2 मिनट

ARARIA: इस वक्त की बड़ी खबर अररिया से सामने आ रही है यहां आग में जलने से छह बच्चों की मौत हो गई है। अररिया जिले के कबैया में यह हादसा हुआ है पलासी के कबैया गांव में भूसा घर के अंदर आग लगने की वजह से 6 बच्चे जलकर मर गए हैं। भूसा घर में खेलने के दौरान बच्चे भुट्टा पका रहे थे तभी यह हादसा हुआ। आग इतनी तेज थी की बच्चों को भागने का मौका नहीं मिला। सभी बच्चों की उम्र 5 से 10 साल बतायी जा रही है जो एक ही परिवार के सदस्य थे। 


अररिया में दर्दनाक हादसा हुआ। भुट्टा पकाते समय उड़ी चिंगारी से एक घर में लगी आग में भाई-बहन समेत छह बच्चे जिंदा जल गए। घटना जिले के पलासी प्रखंड के कबैया गांव की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर पलासी प्रखंड के कबैया गांव में भाई-बहन समेत छह बच्चे फूस के बने घर लोगों से छिपकर भुट्टा पका रहे थे। इसी दौरान उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गई और बच्चों को घर से निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। जब तक बच्चों का शोर सुनकर लोग पहुंचते तब तक वे सभी आग में जिंदा जल चुके थे।



 घटना में किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई है। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतकों में 5 वर्षीय अशरफ और 3 वर्षीय गुलनाज,  6 वर्षीय दिलवर, 4 वर्षीय बरकस, पांच वर्षीय बेटा अली हसन और  5 वर्षीय बेटा खुसनिहार शामिल है।