ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

बिहार में कोरोना का कहर, 4 IAS अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग में किया गया तैनात

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी से स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है. कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की ओर से तमाम उपाए किये जा रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खब

बिहार में कोरोना का कहर, 4 IAS अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग में किया गया तैनात
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी से स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होते जा रही है. कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की ओर से तमाम उपाए किये जा रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग में तैनात किया है. सरकार की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.


शुक्रवार को बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2003 बैच के आईएएस अफसर और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को 31 मई तक ओएसडी के रूप में स्वास्थ्य विभाग में तैनात किया गया है. साथ ही सरकार ने कोरोना से लड़ाई को लेकर पटना के तीन बड़े अस्पतालों में भी आईएएस अफसरों को प्रतिनियुक्त किया है.


सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव राजीव रौशन को पटना पीएमसीएच, समाज कल्याण विभाग के निदेशक राज कुमार को पटना एम्स और उद्योग विभाग के तकनीकी निदेशक पंकज दीक्षित को एनएमसीएच में तैनात किया है. इन सभी अफसरों के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. कोरोना महामारी में मरीजों के इलाज और तमाम स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए इन्हें प्रतिनियुक्त किया गया है.


बिहार में कोरोना का कहर, 4 IAS अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग में किया गया तैनात

टैग्स