ब्रेकिंग
जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦बिहार में 5 करोड़ से अधिक के सभी टेंडरों की होगी जांच, निगरानी ने इन 9 विभागों से मांगी जानकारी✦बिहार में मानवता शर्मसार! ट्रैक्टर के पीछे ‘हल’ पर बांधकर अस्पताल ले गए लड़की का शव, देखकर हैरान रह गए लोग✦शिवहर में डरा रही बागमती, खतरे के निशान से 52cm ऊपर बह रही नदी; हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन✦DGP की वर्दी उतारकर अब RTI की कुर्सी पर बैठेंगे विनय कुमार, जानिए कितनी होगी सैलरी और क्या-क्या मिलेंगे अधिकार✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦बिहार में 5 करोड़ से अधिक के सभी टेंडरों की होगी जांच, निगरानी ने इन 9 विभागों से मांगी जानकारी✦बिहार में मानवता शर्मसार! ट्रैक्टर के पीछे ‘हल’ पर बांधकर अस्पताल ले गए लड़की का शव, देखकर हैरान रह गए लोग✦शिवहर में डरा रही बागमती, खतरे के निशान से 52cm ऊपर बह रही नदी; हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन✦DGP की वर्दी उतारकर अब RTI की कुर्सी पर बैठेंगे विनय कुमार, जानिए कितनी होगी सैलरी और क्या-क्या मिलेंगे अधिकार

बिहार में आज 84 लोगों की मौत, पटना में 48 घंटे में 50 लोगों की गई जान

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है. बुधवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 84 लोगों की मौत हो गई

बिहार में आज 84 लोगों की मौत, पटना में 48 घंटे में 50 लोगों की गई जान
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है. बुधवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 84 लोगों की मौत हो गई है. राजधानी पटना, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, गया, मुंगेर, नालंदा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और औरंगाबाद में मौत से कोहराम मचा है. 


बुधवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे में 84 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा पटना में 28 लोगों की मौत हुई. सिर्फ पटना जिले में महज 48 घंटे के भीतर 50 लोगों की मौत हो गई है. 


बिहार सरकार की ओर से दिए गए आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 1 लाख 3 हजार 895लोगों की जांच हुई है, जिसमें 13 हजार 374 लोग पॉजिटिव मिले हैं. बिहार में अबतक कुल 3 लाख 40 हजार 236 मरीज ठीक हो चुके हैं. जिसके कारण बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट गिरकर 77.09% हो गया है. आज इतनी बड़ी संख्या में नए केस आने के बाद सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या 98 हजार 747 हो गई है.


बिहार में आज 84 लोगों की मौत, पटना में 48 घंटे में 50 लोगों की गई जान


बुधवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 13 हजार 374 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. राजधानी पटना में एक बार फिर से सबसे ज्यादा 2207 न्यू पॉजिटिव केस मिले हैं. राजधानी पटना समेत बिहार के 7 जिलों में 500 से अधिक पॉजिटिव केस मिले हैं. पटना में सर्वाधिक 2207 नए मरीजों के अलावा गया जिले में 1133, सारण में जिले 589, औरंगाबाद जिले में 597, पूर्णिया जिले में 548, बेगूसराय में जिले 764 और पश्चिमी चंपारण जिले में 547 नए मरीजों की पहचान की गई है.


इसके अलावा अररिया में 120, अरवल में 179, औरंगाबाद में 597, बांका में 119, बेगूसराय में 764, भागलपुर में 454, भोजपुर में 81, बक्सर में 213, दरभंगा में 140, पूर्वी चंपारण में 218, गया में 1133, गोपालगंज में 166 और जमुई में 129 नए मामले सामने आये.



साथ ही जहानाबाद में 168, कैमूर में 190, कटिहार में 278, खगड़िया में 191, किशनगंज में 83, लखीसराय में 104, मधेपुरा में 226, मधुबनी में 272, मुंगेर में 272, मुजफ्फरपुर 490, नालंदा में 423, नवादा में 209, पूर्णिया में 548, रोहतास में 349, सहरसा में 154, समस्तीपुर में 401, सारण में 589, शेखपुरा में 100, शिवहर में 89, सीतामढ़ी में 131, सीवान में 348, सुपौल में 427, वैशाली में 220 और पश्चिम चंपारण में 547 नए मरीजों की पहचान की गई. बाकि दूसरे राज्य के रहने वाले 45 लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ है, जो बिहार में हैं.


बिहार में आज 84 लोगों की मौत, पटना में 48 घंटे में 50 लोगों की गई जान

टैग्स