ब्रेकिंग
जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांग

बिहार में बीजेपी के लिए कंगना नहीं करेगी प्रचार, फडणवीस बोले- मोदी से बड़ा कौन स्टार है

GAYA : बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं. उधर दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच छिड़े घम

बिहार में बीजेपी के लिए कंगना नहीं करेगी प्रचार, फडणवीस बोले- मोदी से बड़ा कौन स्टार है
First Bihar
2 मिनट

GAYA :  बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं. उधर दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच छिड़े घमासान के को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया में ये ख़बरें सामने आईं कि कंगना बिहार चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचार की लिस्ट में शामिल होंगी. लेकिन इस कयास पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विराम लगा दिया है.


बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन दिनों बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. आरा, बक्सर और जहानाबाद के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद रविवार को फडणवीस गया पहुंचे. बोधगया के एक होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने मीटिंग की. बैठक के बाद उन्होंने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया.


गया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था. जिस प्रकार जनता में पीएम मोदी का लोगों के बीच प्यार देखता हूँ. उससे यही लगता है कि बिहार में फिर से भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है. जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है.


बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के स्टार प्रचारक बनाये जाने के अफवाहों पर उन्होंने विराम लगाते हुए कहा कि कंगना बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद ही एक स्टार प्रचारक हैं. उन्होंने पूछा कि उनसे बड़ा स्टार आज कौन है. भाजपा को किसी स्टार की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े स्टार हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता