ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार में भी दिखेगा 'यास' का असर, तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ब्लू अलर्ट

PATNA : चक्रवाती तूफान यास का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्व दिशा में बढ़ रहा यास तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिसा के पास पहुंच जाएगा. इसका प्रभाव 25 म

बिहार में भी दिखेगा 'यास' का असर, तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ब्लू अलर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : चक्रवाती तूफान यास का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्व दिशा में बढ़ रहा यास तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिसा के पास पहुंच जाएगा. इसका प्रभाव 25 मई को बिहार में भी दिखेगा. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिसा और उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आंधी के साथ तेज बारिश होगी. 


इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 5 से 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग ने इसके लिए बिहार के सभी हिस्सों में अलर्ट जारी किया है. फिलहाल बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवा सक्रिय है. पंजाब से होते हुए बिहार के पूर्वी हिस्से, झारखंड, असम और मध्य प्रदेश तक ट्रफ़ रेखा जा रही है. 


इसके प्रभाव से चंपारण, पूर्णिया, सीवान, कटिहार, भागलपुर सहित 10 जिलों में हल्की बारिश के आसार है. हालांकि 48 घंटों से बिहार के सभी हिस्सों में तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री रहा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें