ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंगमिनिस्टर को ईमानदार होना पड़ेगा...तभी भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर शुरू हुई चर्चा- इनके पूर्व वाले तमाम मंत्री ईमानदार नहीं थे ?पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंगमिनिस्टर को ईमानदार होना पड़ेगा...तभी भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर शुरू हुई चर्चा- इनके पूर्व वाले तमाम मंत्री ईमानदार नहीं थे ?पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवाल

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! जमीनी विवाद दो को लगी गोली, एक पर धारदार हथियार से किया हमला; इलाके में हड़कंप

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा मामला निकल कर सामने आता हो जब कहीं न कहीं हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबर निकल

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! जमीनी विवाद दो को लगी गोली, एक पर धारदार हथियार से किया हमला; इलाके में हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा मामला निकल कर सामने आता हो जब कहीं न कहीं हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबर निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अलग -अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों को गोली मार दी है। इसके आलावा एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद पुरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बदमाशों ने गुरुवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। पहली घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के रचियाही टोला की है ,जहां घर के पास रास्ता को लेकर भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। कल रात जब एक भाई अवधेश राय अपने बड़े भाई के दरवाजे से प्याज लेकर ट्रैक्टर से जा रहा था तभी रास्ता को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। इसी विवाद में राम पदारथ राय अपने बेटे और सहयोगियों के साथ अवधेश राय को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर एक अन्य भाई राम सोगारथ जब वहां पहुंचा तो उसके साथ भी लाठी डंडे पिटाई कर दी और तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। 


वहीं , गोली से घायल अवधेश राय और तेज धारदार हथियार से घायल राम सोगारथ राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जहां दोनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना बछवारा थाना पुलिस को दी गई है। इस घटना के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। 


उधर, दूसरी घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा चौक की है। जहां सीहमा गांव निवासी 34 वर्षीय ललन सिंह उर्फ छोटे पठान को कल रात अपने घर पर था तभी किसी का फोन आया और वह पत्नी को कुछ देर में आने की बात कह घर से बाहर निकाला। आरोप है कि घर से निकलते ही सीहमा चौक पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल ललन सिंह उर्फ छोटे पठान को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।


इस मामले में  घायल की पत्नी ने बताया कि तीन-चार दिन पहले गांव में ही किसी से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। घायल यूवक को पैर में गोली लगी है। इधर, इस मामले में मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि- युवक ने खुद को गोली मारी है या किसी और ने इस घटना को दिया अंजाम। अब तक परिजनों के द्वारा पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। अन्य लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को मिली है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता