ब्रेकिंग
संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी✦Bihar Health News: सदर अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से गर्भवती समेत 2 की मौत, परिजनों ने काटा बवाल✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी✦Bihar Health News: सदर अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से गर्भवती समेत 2 की मौत, परिजनों ने काटा बवाल✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर

बिहार में बेखोफ हुए अपराधी ! थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर मर्डर, दवा व्यवसायी को गोलियों से भूना

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामल

बिहार में बेखोफ हुए अपराधी ! थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर मर्डर, दवा व्यवसायी को गोलियों से भूना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रही है। यहां मीनापुर के झपहां ओवरब्रिज के पास अपराधियों ने मीनापुर के दवा व्यवसायी सुनील कुमार उर्फ श्याम कुमार (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें सीने में चार गोलियां मारी गई हैं। मीनापुर के धर्मपुर में उनकी दवा दुकान व क्लीनिक है। पुलिस पूरे मामले को सुपारी किलिंग से जोड़ कर देख रही है। परिजनों ने बताया कि सुनील दवा दुकान बंद कर एक विवाह में गए थे।


वहीं, भोज खाने के बाद वह अहियापुर स्थित घर बाइक से लौट रहे थे तभी झपहां ओवरब्रिज पर बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया व सीने में गोली मार दी। ओवरब्रिज पर वह बाइक समेत गिर गए। स्थानीय लोगों ने खून से सने व्यवसायी को देखकर ओपी को सूचित किया। पुलिस एसकेएमसीएच ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


उधर, इस मामले  नगर एएसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि लूटपाट नहीं हुई है। उनकी बाइक और मोबाइल पास में थे। परिजनों से दुश्मनी के संबंध में जानकारी ली जा रही है। कितनी गोली लगी है यह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगा। दवा व्यवसायी को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वह रामपुर हरि थाना के मोतहां फकीराना के मूल निवासी थे। इन दिनों अहियापुर में मकान बनाकर परिवार के साथ रहे थे।