ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

बिहार : BDO ने सब्जी बेचने वाले का फोड़ा सिर, बदले में आक्रोशित दुकानदारों ने बीडीओ पर किया हमला

PATNA : बिहार के मधेपुरा में नाइट कर्फ्यू को लेकर दूकान बंद कराने के दौरान सिंघेश्वर के बीडीओ राजकुमार चौधरी ने एक सब्जी विक्रेता का सर फोड़ दिया. घायल दुकानदार ने प्रखंड विकास

 बिहार : BDO ने सब्जी बेचने वाले का फोड़ा सिर, बदले में आक्रोशित दुकानदारों ने बीडीओ पर किया हमला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मधेपुरा में नाइट कर्फ्यू को लेकर दूकान बंद कराने के दौरान सिंघेश्वर के बीडीओ राजकुमार चौधरी ने एक सब्जी विक्रेता का सर फोड़ दिया. घायल दुकानदार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है. प्रशासनिक अफसर की इस कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने भी अधिकारी के ऊपर जानलेवा हमला किया. उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 


घटना मधेपुरा जिले की है. जहां सिंहेश्वर बाजार को बंद कराने गए बीडीओ राजकुमार चौधरी ने एक सब्जी विक्रेता का सर फोड़ दिया. जख्मी दुकानदार का कहना है कि बीडीओ जबरदस्ती ये कहकर दूकान बंद करा रहे थे कि खुदरा दुकानदारों को सब्जी नहीं बेचना है. इसपर जब सब्जी विक्रेता ने विरोध किया तो उन्होंने डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया. जिसके कारण दूकानदार लहूलुहान हो गया. 


 बिहार : BDO ने सब्जी बेचने वाले का फोड़ा सिर, बदले में आक्रोशित दुकानदारों ने बीडीओ पर किया हमला


इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों और अन्य दुकानदारों ने भी बीडीओ के ऊपर हमला कर दिया. उनकी गाड़ी पर पत्थर मारमार उसे फोड़ दिया. बीडीओ को भी पीटने की कोशिश की गई हालांकि तब तक वहां मौजूद पुलिसवाले आ पहुंचे और उन्होंने नाराज लोगों को बीडीओ की गाड़ी से दूर भगा दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मधेपुरा के डीएम को भी दुकानदारों की नाराजगी का सामना करना पड़ा. 


बताया जा रहा है कि डीएम के सुरक्षाकर्मियों ने आक्रोशित लोगों पर लाठीचार्ज भी किया. जानकारी मिली है कि बीडीओ के ड्राइवर का भी सर फूट गया है. आपको बता दें कि बिहार में कोरोना महामारी के नए मामले बड़ी तेजी से फ़ैल रहे हैं. सरकार की ओर से संक्रमण की रोकथाम को लेकर कई उपाए किये जा रहे हैं. सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. जिसे प्रशासन को पूरी सख्ती के साथ लागू करने का निर्देश दिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता