ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर समेत राज्य के उत्तरी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पश्चिम बं

बिहार में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर समेत राज्य के उत्तरी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो रहा है. समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, कैमूर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, शिवहर, सुपौल अगले दो-तीन दिनों तक तेज बारिश के आसार हैं.


मौसम विभाग के मुताबिक 10 सितंबर के बाद बिहार के साथ यूपी, झारखंड और नेपाल के कई जिलों में मघ्य और तेज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि देश के मध्य हिस्से में सक्रिय मानसून पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो रहा है. इसके साथ ही मानसून अक्षीय रेखा छत्तीसगढ़. झारखंड, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही है.


बिहार में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बिहार से सटे उत्तरी हिस्से में बेगूसराय, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर में बारिश के आसार है. पटना, गया, नालंदा में सोमवार को दोपहर के बाद आंधी-तूफान के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर के ऊपरी हिस्से में बना साइक्लोन सर्किल का क्षेत्र बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है. ऐसे में 10 सितंबर के बाद बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश, झारखंड और हिमालय के तराई क्षेत्र में स्थित नेपाल के कई जिलों में मघ्य और तेज बारिश के आसार बने हुए है.


बिहार में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें