ब्रेकिंग
बिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सब्जी बेचकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में सबकी मौतBihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सांसदों से मिले प्रेम कुमार, बिहार में निवेश और विकास को लेकर की खास अपीलसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...बिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सब्जी बेचकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में सबकी मौतBihar Cabinet Meeting: 24 एजेंडों पर लगी मुहर, GPO गोलंबर Sub way का नाम अब ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सांसदों से मिले प्रेम कुमार, बिहार में निवेश और विकास को लेकर की खास अपीलसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...

बिहार में बड़ा हादसा, बीच नदी में नाव पलटी और आधा दर्जन लोग डूबे; दो की मौत

MUZAFFARPUR : खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कांटी थाना क्षेत्र में बड़ा नाव हादसा हुआ है जिसमे दो लोगो की मौत हो गई है। जबकि चार लोगों को स्थानीय लोग

बिहार में बड़ा हादसा, बीच नदी में नाव पलटी और आधा दर्जन लोग डूबे; दो की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कांटी थाना क्षेत्र में बड़ा नाव हादसा हुआ है जिसमे दो लोगो की मौत हो गई है। जबकि चार लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर सुरक्षित निकाल लिया है। इस हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में लगभग आधा दर्जन लोग एक नाव पर सवार होकर ज़मीन मापी के लिए बूढ़ी गंडक नदी को पार कर रहें थे। इसी दौरान अचानक नाव अनियंत्रित होकर बीच नदी में ही पलट गयी। जिसके बाद नाव पर सवार सभी लोग बूढ़ी गंडक नदी में डूबने लगे। 


उधर, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन तबतक दो लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दौरान पानी में डूबने से कलवारी गांव निवासी दो भाइ डॉ अजित कुमार चौधरी और पूर्व सैनिक विद्यानंद चौधरी की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। इस घटना को लेकर  पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों को तत्काल सरकारी सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि  कांटी थाना क्षेत्र के कालबारी क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन लोग एक नाव पर सवार होकर ज़मीन मापी हेतु बूढ़ी गंडक नदी को पार कर रहें थे। 


इसी बीच नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चार लोगो को बचा लिया गया जबकि इस दौरान पानी में डूबने से कलवारी गांव निवासी आदित्य चौधरी और विद्या चौधरी की मौत हो गई है। वही मामले को लेकर अजीत कुमार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जिला प्रशासन के तरफ़ से दोनो परिवार को जो सरकारी सहायता होती हैं उसे मुहैया कराई जाए