ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: सब्जी बेचकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में सबकी मौत

Bihar Road Accident: बिहार के बेतिया में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन दोस्तों की जान चली गई। हादसा लौरिया-बेतिया मुख्य पथ पर हुआ, जिसके बाद इलाके में मातम पसरा...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: सब्जी बेचकर लौट रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में सबकी मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बेतिया के लौरिया-बेतिया मुख्य पथ एनएच-727 पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया. जिरिया बंगाली माई मंदिर के पास हुए इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


मृतकों की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मौला नगर जवाहीरपुर निवासी साहिल मियां (13), सुंदर कुमार (22) और याकूब आलम (23) के रूप में हुई है. तीनों आपस में दोस्त थे और बिजबनिया चौक पर सब्जी बेचकर अपनी आजीविका चलाते थे.


बताया जा रहा है कि बुधवार को तीनों दोस्त बेतिया बाजार समिति से सब्जी खरीदकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. बाइक सुंदर कुमार चला रहा था, जबकि साहिल मियां और याकूब आलम उसके साथ बैठे थे. तीनों को बिजबनिया चौक पहुंचकर सब्जी बेचनी थी.


इसी दौरान जिरिया बंगाली माई मंदिर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.


टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई.


हादसे के बाद ट्रक को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस चालक की तलाश में जुटी है. साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है.


तीन दोस्तों की एक साथ मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, वहां चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.