ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में बारिश के लिए करना होगा लंबा इंतजार,जानिए अपने जिले का हाल

PATNA : बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। राज्य में अगले एक सप्ताह तक बार

बिहार में बारिश के लिए करना होगा लंबा इंतजार,जानिए अपने जिले का हाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। राज्य में अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई भी स्थितियां बनती हुई नहीं नजर आ रही है। हालांकि, मानसून का सीजन होने के मद्देनजर कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी जरूर देखने को मिल सकती है। लेकिन, झमाझम बारिश के लिए लोगों को इंतजार करना होगा।


दरअसल, मानसून ट्रफ गंगानगर, नारनौल, अलीगढ़, वाराणसी, डाल्टेनगंज एवं निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।जिसके कारण बिहार में अगले एक सप्ताह बारिश के अनुमान नहीं लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने यह अनुमान जताया है कि राज्य में अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश का कोई भी अनुमान नहीं है।


वहीं, सावन के महीने में मौसम के तल्ख मिजाज ने लोगों ने बेहाल कर दिया है। तीखी धूप और उमस के कारण लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार की दोपहर जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के अंदर बक्सर राज्य का सबसे अधिक गर्म शहर रहा। शहर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान केवल आधा मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।


आपको बताते चलें कि, बिहार मौसम सेवा केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक राज्य में 35 फीसदी कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार राज्य में एक जून से 20 जुलाई तक राज्य में सामान्य बारिश का औसत 400.4 एमएम है, जबकि अब तक राज्य में 258.7 एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गयी है। वहीं पटना में जुलाई माह के दौरान 289.1 एमएम बारिश का औसत है, लेकिन अब तक 50 फीसदी भी बारिश नहीं हुई है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें