ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में अपराधियों के निशाने पर हैं बैंक, होमगार्ड ने सुरक्षा के लिए बनायी खास योजना

BETTIAH: बिहार में अपराधियो के निशाने पर बैंक है जिसको लेकर बिहार पुलिस ने सभी बैंको की सुरक्षा को लेकर एक खास रणनीति बनाई है ।ताकि बैंको की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके ।बिहार सर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में अपराधियो के निशाने पर बैंक है जिसको लेकर बिहार पुलिस ने सभी बैंको की सुरक्षा को लेकर एक खास रणनीति बनाई है ।ताकि बैंको की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके ।बिहार सरकार द्वारा बैंको की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम का जायजा लेने सूबे के होमगार्ड के डीजी आरके मिश्रा बेतिया पहुंचे जहां उन्होनें शहर के स्टेट बैंक मुख्य शाखा का निरीक्षण किया। 


बैंक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए होमगार्ड जवानों का एक बैंक सुरक्षा स्पेशल बटालियन बनाया गया है, जिसके तहत सभी छोटे-बड़े बैंकों में होमगार्ड जवान की विशेष बटालियन को तैनात किया गया है ।छोटे बैंको के लिए एक दस और बड़े बैंकों के लिए दो बीस की संख्या में जवानों को तैनात किया गया है ।पहले फेज में सूबे के 36 बैंको में 412 होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है। जिसमें बेतिया का मुख्य शाखा और नरकटियागंज स्टेट बैंक की शाखा भी शामिल है।


डीजी होमगार्ड आर के मिश्रा ने बताया की जो विशेष प्रशिक्षण होमगार्ड जवानों को दिया गया उसका मुआयना करने लिए बेतिया पहुंचे हैं। उन्होनें बताया कि अगले महीने से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त 618 और जवानो को विभिन्न बैंको में तैनात किया जायेगा ।वहीं उन्होने कहा की तीन बैंक पर एक प्लाटून और नौ बैंक पर एक कम्पनी की तैनाती की गई है ।जिसके तहत कुल 103 जवानो का सेन्ट्रलाईज भुगतान किया जायेगा और इनका काम अच्छा हुआ तो बैंक के तरफ से अतिरिक्त दस प्रतिशत भुगतान भी किया जायेगा ।वहीं बैंको में तैनात किए गए विशेष होमगार्ड जवानो के रहने खाने की व्यवस्था भी दुरूस्त करने का निर्देश बैंकों को दिया है ।