ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

बिहार में अपराधियों का तांडव ! JDU नेता के बेटे को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

MADHEPURA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती हो।

बिहार में अपराधियों का तांडव ! JDU नेता के बेटे को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA  : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आया है। जहां जदयू नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, गम्हरिया थाना क्षेत्र के इटवा जीवछपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष करमलाल मेहता के बेटे को गोली मार दी। इस घटना में  23 वर्षीय युवक दीपक कुमार को बदमाशों ने पीछे से गोली मारी है। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जदयू नेता के बेटे को  अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि, जदयू नेता के बेटे से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीनने का प्रयास किया था।  इसी दौरान गोली भी मार दी। दीपक के परिजनों ने बताया कि वह घर से पश्चिम नहर की ओर मोबाइल से बात करते हुए जा रहा था। इसी बीच नहर के समीप पहुंचते ही पीछे से दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर पीछे से गोली मार दी। 


वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। इस घटना में दीपक के जांघ और कमर के बीच गोली लगी है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि जदयू नेता के बेटे को गोली लगी है। जिसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 


उधर, इस मामले में इस मामले को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है। पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।