ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

बिहार के आंगनबाड़ी में अंडा घोटाला, मंत्री जी बोले- अधिकारी सेटिंग करते हैं, देखें वीडियो

PATNA : बिहार में कई तरह के घोटालों के बारे में आपने सुना होगा. लेकिन जो ताजा मामला सामने आया है. उसने सबको हैरान कर दिया है. बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा का घोटाला हो

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में कई तरह के घोटालों के बारे में आपने सुना होगा. लेकिन जो ताजा मामला सामने आया है. उसने सबको हैरान कर दिया है. बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा का घोटाला हो रहा है. यह आरोप नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा खुलासा है और इस बात का खुलासा खुद समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने अपने विभाग को लेकर किया है. 




आधा-आधा अंडा दिया जाता है
पटना में सक्षम के सभागार में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक कर रहे मंत्री रामसेवक सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधा ही अंडा मिलता है. मेनू से नाश्ता भी गायब रहता है. पोषाहार के नाम पर मेनू से नाश्ता गायब है और कागजों पर दूध बच्चों को दिया जाता है. दरअसल बैठक में शामिल सीडीपीओ से मंत्री ने पूछा कि अंडा मिलता है. सभी ने कहा कि एक-एक अंडा दिया जाता है. इसपर मंत्री ने कहा कि हम तो अपने औचक निरीक्षण में यही जान पाये कि एक ही अंडे के दो टुकड़े करके दो बच्चों को दिये जाते हैं. मंत्री ने खुद कहा कि वह राज्य में 20 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में गए. जहां उन्होंने देखा कि कहीं नाश्ता मेनू में नहीं दिखा. 


CDPO ऑफिस में कम, फील्ड में ज्यादा रहें - मंत्री
मीटिंग के दौरान मंत्री ने कहा कि सभी सीडीपीओ को कहा कि ऑफिस में कम, फील्ड में अधिक समय दें. इससे पता चलेगा कि कई आंगनबाड़ी केंद्रों का महीनों दिन तक ताला भी नहीं खुलता है. मंत्री ने कहा कि बच्चों का पोषाहार आवंटन बंद नहीं हो, इसलिए सभी के पास तीन माह अधिक का आवंटन पहले ही दिया जा चूका है. जहां आवंटन आने में देरी होगी, वहां के अधिकारियों का वेतन भी बंद होगा. पिछले महीने 268 पर कार्रवाई इस मामले में हो चुकी है.


निरीक्षण से पहले अधिकारी सेटिंग करते हैं
समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने कहा कि औरंगाबाद में जब वह निरीक्षण करने गए तो वहां अधिकारियों की सेटिंग दिखी. मंत्री ने कहा कि वह औरंगाबाद में 5 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करना चाहते थे. लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने पहले उन्हें दो केंद्रों पर ले गये, जहां बच्चे भी पूरे थे और सब कुछ व्यवस्थित भी था. मंत्री ने कहा कि जब वह तीसरे केंद्र पर जाने को बोले, तो वहां भी अधिकारियों ने पहले से सेटिंग कर रखी थी. इन तीनों केंद्रों पर 30 से अधिक बच्चे थे और सभी ड्रेस में थे. लेकिन सच्चाई तब मालूम पड़ी जब मंत्री जी खुद चौथे केंद्र में पहुंच गए. जहां उन्होंने देखा कि न तो बच्चे पूरे हैं और ना ही बोर्ड है. यहां तक कि 10-12 बच्चों में कुछ बच्चे दूसरे स्कूल के थे. 


जनवरी अंत तक सीडीपीओ दें लिखित ब्यौरा
सीडीपीओ के साथ बैठक में मंत्री रामसेवक सिंह ने सभी सीडीपीओ से आंगनबाड़ी भवन में पानी और शौचालय की व्यवस्था का लिखित ब्यौरा जनवरी महीने के अंत तक मंगा है. मंत्री ने कहा कि उपयोगिता प्रमाणपत्र डीएम के माध्यम से मुख्यालय को इस महीने के अंत तक भेजे. विक्रम, पटना सदर तीन और चार, खुशररूपुर, नौबतपुर, फुलवारी की सीडीपीओ ने अपनी-अपनी मजबूरी बनाते हुए बहाना बनाया. जिससे मंत्री संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने कहा कि काम कीजिए, गरीबों की हाय मत लीजिए.

टैग्स