ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार में अजीबोगरीब मामला: सांप के डंसने से गुस्साएं शख्स ने उल्टे सांप को ही दांत से काटा, सांप की मौत युवक खतरे से बाहर

NAWADA: बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे सुनकर लोग दंग हैं उम्मीद है कि आप भी हैरान रह जाएंगे। अक्सर आने सुना होगा कि सांप के काटने से मौत हो गई लेकिन नवादा जिले में

बिहार में अजीबोगरीब मामला: सांप के डंसने से गुस्साएं शख्स ने उल्टे सांप को ही दांत से काटा, सांप की मौत युवक खतरे से बाहर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे सुनकर लोग दंग हैं उम्मीद है कि आप भी हैरान रह जाएंगे। अक्सर आने सुना होगा कि सांप के काटने से मौत हो गई लेकिन नवादा जिले में एक अलग ही मामला देखने और सुनने को मिला है। यहां सांप के कांटने से किसी की मौत नहीं हुई है कि बल्कि एक युवक के कांटने से सांप की मौत हो गयी है। 


यह मामला नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र का जहां एक शख्स को सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने से युवक आगबबूला हो गया उसने सांप को पकड़ लिया और एक बार नहीं बल्कि तीन बार दांत से काटकर सांप को मार डाला। युवक के दांत से सांप को तीन बार काटने से  उल्टे सांप की ही मौत हो गयी जबकि युवक खतरे से बाहर है। 


बताया जाता है कि रजौली थानाक्षेत्र के जंगली इलाको में रेलवे लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान देर रात को सभी मजदूर अपने बेस कैंप में सो रहे थे। तभी इसी दौरान जहरीले सांप ने एक युवक को काट लिया। सांप के काटने से गुस्साएं युवक ने सांप को पकड़ लिया और तीन बार उल्टे उसने ही सांप को दांत से काट लिया। जिससे सांप की मौत हो गई। 


जैसे ही मामले की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को हुई तो तुरंत युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक की पहचान झारखंड के लातेहार जिले के पाण्डुका निवासी संतोष लोहार के रुप मे की गई है। जब संतोष से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसके गांव में एक टोटका है कि अगर सांप एक बार काटे तो आप उसे दो बार काट लीजिए। इससे आपको सांप का विष नहीं लगेगा। 


वही जब इस अजीबो-गरीब मामले की जानकारी लोगों को मिली अस्पताल में युवक को देखने के लिए भीड़ लग गयी। वही अनुमंडलीय अस्पताल में संतोष लोहार का इलाज कर रहे चिकित्सक सतीश चंद्र ने बताया कि सांप के काटने के बाद युवक को अस्पताल लाया गया था जहां उसका इलाज किया गया। अब युवक खतरे से बाहर है। 

बिहार में अजीबोगरीब मामला: सांप के डंसने से गुस्साएं शख्स ने उल्टे सांप को ही दांत से काटा, सांप की मौत युवक खतरे से बाहर

बिहार में अजीबोगरीब मामला: सांप के डंसने से गुस्साएं शख्स ने उल्टे सांप को ही दांत से काटा, सांप की मौत युवक खतरे से बाहर

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता