ब्रेकिंग
Bihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBihar weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें आज का हालYouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शनBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBihar weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें आज का हालYouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शन

बिहार में अब डॉक्टर का हुआ पकड़ौआ विवाह, अपहरण के बाद मंदिर में करा दी गयी शादी

BEGUSARAI: बिहार में पकड़ौआ विवाह की चर्चा आपने पहले भी सुनी होगी लेकिन इस बार एक डॉक्टर की मंदिर में जबरन शादी करवा दी गयी है। मामला बिहार के बेगूसराय जिले के तेघरा थानाक्षेत

बिहार में अब डॉक्टर का हुआ पकड़ौआ विवाह, अपहरण के बाद मंदिर में करा दी गयी शादी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में पकड़ौआ विवाह की चर्चा आपने पहले भी सुनी होगी लेकिन इस बार एक डॉक्टर की मंदिर में जबरन शादी करवा दी गयी है। मामला बिहार के बेगूसराय जिले के तेघरा थानाक्षेत्र के पिढौली गांव का है। जहां मवेशी का इलाज करने के लिए घर से निकले एक वेटनरी डॉक्टर का अपहरण लोगों ने कर लिया फिर मंदिर में ले जाकर शादी करा दी। 


अब तक डॉक्टर साहब घर नहीं लौटे हैं जिससे परिजन काफी चिंतित हैं। आनन-फानन में परिजन थाने पहुंच गये और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिजन पुलिस से बेटे की बरामदगी की मांग कर रहे हैं।


दरअसल वेटनरी डॉक्टर के माता-पिता के मोबाइल पर मंगलवार को एक वीडियो आया था। वीडियो को जब उन्होंने ओपेन किया तब शादी के मंडप में बेटे को देखकर सभी हैरान रह गये। इस वीडियो में उनका बेटा सत्यम एक लड़की के साथ बैठा हुआ था और आस-पास में काफी भीड़ लगी थी। शादी की पूरी तैयारी की जा चुकी थी। मंत्रोउच्चारण के बीच शादी की रस्में भी निभाई जा रही थी। 


सत्यम के पिता सुबोध कुमार झा का आरोप है कि सोमवार की दोपहर को उनका बेटा सत्यम मवेशी के इलाज के लिए गया था लेकिन शाम तक नहीं लौटा। वे रातभर अपने बेटे को खोजते रहे लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका और आज मंगलवार को बेटे की शादी का वीडियो उनके मोबाइल पर आया है। सुबोध कहते हैं उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है और उसके बाद जबरन शादी करवा दी गयी है। 


उनका बेटा कल से गायब है वह अब तक घर नहीं लौटा है। थाने में शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। इस मामले को हरेक एंगल से जोड़कर पुलिस देख रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कही मामला प्रेम प्रसंग तो नहीं।