ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

बिहार में कोरोना से 98 लोगों की मौत, रिकवरी रेट 91% से ऊपर, आज 1.40 लाख टेस्ट में 5871 लोग मिले पॉजिटिव

PATNA : बिहार में लॉकडाउन लगाने का काफी फ़ायदा हो रहा है. सरकार का दावा है कि लॉकडाउन के कारण कोरोना की चेन टूटी है. कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है. गुरूवार

बिहार में कोरोना से 98 लोगों की मौत, रिकवरी रेट 91% से ऊपर, आज 1.40 लाख टेस्ट में 5871 लोग मिले पॉजिटिव
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में लॉकडाउन लगाने का काफी फ़ायदा हो रहा है. सरकार का दावा है कि लॉकडाउन के कारण कोरोना की चेन टूटी है. कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है. गुरूवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1.40 लाख लोगों की टेस्ट की गई, जिसमें मात्र 5 हजार 871 पॉजिटिव केस ही मिले. 


बिहार में अब कोरोना का संक्रमण घटने लगा है. पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 5 हजार 871  नए मामले सामने आए हैं, जबकि 9 हजार 977 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है. हालांकि प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है. आज फिर 98 लोगों की मौत रिकार्ड की गई है. हालांकि राहत की बात है कि सूबे में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 91 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है.


गुरूवार को एक दिन में रिकार्ड 1 लाख 40 हजार 70 लोगों की जांच के साथ टेस्टिंग का आंकड़ा अब बिहार में कुल 2 करोड़ 86 लाख 10 हजार 133 हो गया है. सूबे में आज कुल 9 हजार 977 मरीज ठीक हुए हैं. स्वस्थ होने वाले कुल लोगों की संख्या 6 लाख 17 हजार 397 हो गई है. साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़कर 91.32 प्रतिशत हो गया है. बिहार में अभी फिलहाल 54 हजार 406 एक्टिव केस हैं.



आज राजधानी पटना में सर्वाधिक 1281 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है. जबकि अररिया में 169, बांका में 132, बेगूसराय में 249, भागलपुर में 137, दरभंगा में 145, पूर्वी चंपारण में 192, गया में 232, गोपालगंज में 139, कटिहार में 135, किशनगंज में 120, मधेपुरा में 104, मधुबनी में 139, मुंगेर में 184, मुजफ्फरपुर में 356, नालंदा में 217, पूर्णिया में 182, सहरसा में 107, समस्तीपुर में 258, सारण में 125, शिवहर में 128, सुपौल में 191 और पश्चिमी चंपारण में 103  नए कोरोना मरीज मिले हैं.


बिहार में कोरोना से 98 लोगों की मौत, रिकवरी रेट 91% से ऊपर, आज 1.40 लाख टेस्ट में 5871 लोग मिले पॉजिटिव

टैग्स