ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में 5 सीटों पर मतदान : JDU सांसद संजय झा और BJP नेता शाहनवाज हुसैन के साथ मधेपुरा DM ने डाले वोट ; बूथ पर नाव से पहुंचे मतदाता

SAPUAL : बिहार की पांच संसदीय सीटों झंझारपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया में आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

बिहार में 5 सीटों पर मतदान : JDU सांसद संजय झा और BJP नेता शाहनवाज हुसैन के साथ मधेपुरा DM ने डाले वोट ; बूथ पर नाव से पहुंचे मतदाता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAPUAL : बिहार की पांच संसदीय सीटों झंझारपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया में आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। बूथ पर वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इन सीटों पर 54 प्रत्याशियों में से तीन महिला हैं। 19 प्रत्याशी निर्दलीय तथा 21 विभिन्न दलों से हैं। 14 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी सुपौल में वोट डाला है। जबकि जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने झंझारपुर में मतदान किया है। 


वहीं, मधेपुरा में डीएम विजय प्रकाश मीणा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला है। वोट देने के बाद उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। इसके अलावा झंझारपुर बूथ संख्या 235 मध्य विद्यालय कैथिनियां पर 7.23 बजे तक एक भी मतदान नहीं हो सका था। यहां वीवी पैट में खराबी बताई गई है। पीठासीन पदाधिकारी अम्बुज कुमार ने फोन पर स्वीकारा किया कि इसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा। 


मालूम हो कि, झंझारपुर में महागठबंधन की तरफ से वीआईपी उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ तो जेडीयू से रामप्रीत मंडल मैदान में हैं। वहीं, खगड़िया से लोजपा (रामविलास) के राजेश वर्मा तो सीपीआई (एम) के संजय कुमार कुशवाहा ताल ठोक रहे हैं। जबकि सुपौल में एनडीए गठबंधन की ओर से जदयू के दिलेश्वर कामत और आईएनडीआईए की ओर से राजद के चंद्रहास चौपाल आमने-सामने होंगे। मधेपुरा में जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव और राजद से कुमार चंद्रदीप मैदान में हैं। इसके अलावा अररिया में राजद ने शाहनवाज आलम को टिकट दिया है। वहीं, अररिया में भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद प्रदीप सिंह पर अपना भरोसा जताया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें