ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में 24 घंटे में मिले 497 नए कोरोना मरीज, एक्टिव केस 2500 के पार

DESK : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले में मामूली कमी दर्ज की गई है. राज्य में बुधवार को 565 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गुरुवार को इसमें मामूली कमी आई है. बीते 24 घंटे

बिहार में 24 घंटे में मिले 497 नए कोरोना मरीज, एक्टिव केस 2500 के पार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले में मामूली कमी दर्ज की गई है. राज्य में बुधवार को 565 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गुरुवार को इसमें मामूली कमी आई है. बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 497 नए मरीज मिले हैं. इनमें सबसे अधिक राजधानी पटना में 178 नए संक्रमित मिले हैं. नए मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 2596 हो गया है.


बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कुल 1 लाख 20 हजार 170 सैम्पलों की जांच की गई, जिसमें 497 पॉज़िटिव मामले दर्ज किये गये. वहीं, इस दौरान 409 मरीज स्वस्थ हुए हैं. संक्रमण के नए मामलों में पटना में 178, मुजफ्फरपुर में 50, खगडिय़ा में 28, भागलपुर में गुरुवार को 25 और बेगूसराय में 24 नए संक्रमित मिले। सहरसा में 23, गया में 18, अररिया, अरवल व सारण में 11-11, जहानाबाद में 13, सुपौल में 10, समस्तीपुर में 9, भोजपुर में 8 नए संक्रमित मिले हैं.


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना प्रदेश का सबसे संक्रमित जिला है. पटना में 178 नए संक्रमित मिलने के बाद संक्रमण दर 3.11 प्रतिशत हो गई है. पटना में सक्रिय मामले 1352 हो गए हैं. संक्रमण के नए मामलों में पटना के बाद मुजफ्फरपुर, खगडिय़ा, भागलपुर और बेगूसराय का नंबर है.

टैग्स