ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में 24 घंटे में कोरोना के मिले 321 नये मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 2000 के पार

PATNA : बिहार में 24 घंटों के दौरान 321 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. राजधानी पटना में कोरोना के सबसे ज्यादा 122 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, 250 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इस दौरान 1,

बिहार में 24 घंटे में कोरोना के मिले 321 नये मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 2000 के पार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में 24 घंटों के दौरान 321 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. राजधानी पटना में कोरोना के सबसे ज्यादा 122 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, 250 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इस दौरान 1,19,735 सैम्पलों की जांच हुई. नए मामले के साथ ही राज्य में कोरोना के कुल 2322 एक्टिव मरीज हो गये हैं, जिनमें राजधानी पटना में सबसे अधिक 1160 सक्रिय मामले हैं.


नये संक्रमितों में भागलपुर जिले में 30, सुपौल जिले में 24, अररिया में 22, मुजफ्फरपुर में 18, नालंदा में 16, मुंगेर में 11, पूर्णिया व किशनगंज में 10-10, रोहतास व सहरसा में सात-सात, वैशाली में छह, जहानाबाद व सारण में पांच-पांच, दरभंगा, खगड़िया व सीतामढ़ी में चार-चार, समस्तीपुर व सीवान में तीन-तीन और पश्चिम चंपारण, कटिहार, जमुई, औरंगाबाद, बांका व बेगूसराय में एक-एक मरीज पाये गये हैं.


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक मई से बिहार में हर रोज औसतन 124 लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं. वहीं, हर चौथे दिन एक संक्रमित की मौत हो रही है. एक मई से 22 जुलाई के बीच 83 दिनों में 10,310 कोरोना संक्रमित की पहचान की गयी है. इस दौरान राज्य में 8,076 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. वहीं, 21 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. एक मई को राज्य में 40 सक्रिय मरीज इलाजरत थे, जो 22 जुलाई को बढ़कर 2213 हो गए. एक मई से 22 जुलाई के बीच 8372673 सैंपल की कोरोना जांच की गई.

टैग्स