ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार में 15 से 21 जनवरी तक मनाया जाएगा भूकंप सुरक्षा सप्ताह, आमलोगों और छात्रों को दी जाएगी ट्रेनिंग

PATNA : बिहार में 15 जनवरी से 21 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा. इस दौरान राज्यभर में अभियंताओं, राजमिस्त्रियों को जहां भूकंपरोधी भवन निर्माण की ट्रेनिंग दी जाएगी. वहीं

बिहार में 15 से 21 जनवरी तक मनाया जाएगा भूकंप सुरक्षा सप्ताह, आमलोगों और छात्रों को दी जाएगी ट्रेनिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में 15 जनवरी से 21 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा. इस दौरान राज्यभर में अभियंताओं, राजमिस्त्रियों को जहां भूकंपरोधी भवन निर्माण की ट्रेनिंग दी जाएगी. वहीं मदरसा और संस्कृत स्कूलों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दो-दो शिक्षकों को फोकल शिक्षक के रूप में ट्रेनिंग दी जाएगी. 


प्राधिकारण में भूकंप सुरक्षा सप्ताह आयोजन के लिए बैठक को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के उपाध्यक्ष व्यास ने कहा कि आयोजन में भीड़ नहीं होनी चाहिए. कोविड- 19 के संक्रमण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भूकंप के खतरों से बचाव के लिए आमलोगों, कॉलेज और स्कूलों के छात्रों आदि को जानकारी दी जाएगी. वहीं जगह-जगह होर्डिंग लगाकर लोगों को भूकंप में क्या करना है या क्या नहीं करना है, इसकी जानकारी दी जाएगी. छात्रों  के बीच इसके लिए लिफ़्लेट्स बांटे जाएंगे.


वहीं मॉकड्रिल कर लोगों को बताया जाएगा कि भूकंप के हालात में कैसे बचा जाए और दूसरों की कैसे मदद की जाए. उपाध्यक्ष ने बताया कि पूर्णिया और एसडीआरएफ, बिहटा में बहु आपदा प्रवण विषय पर सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 जनवरी को शुरू किया जाएगा. इसमें वोलेंटियर को आपदा से निपटने की जानकारी दी जाएगी. बैठक में प्राधिकारण के सदस्य पीएन राय, एसडीआरएफ के कमांडेंट फ़रोगुदिन, केके झा, ओएसडी शशिभूषण तिवारी, बीके मिश्रा, शिवशंकर मिश्रा, एके उपाध्याय आदि मौजूद थे.