ब्रेकिंग
‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप

बिहार में 1184 मजदूरों को हुआ कोरोना, 24 घंटे में 185 प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुता

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में अब तक 1184 मजदूर इस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. राज्य में कुल मरीजों की संख्या अब 2100 के पार चली गई है. 


24 घंटे में 185 प्रवासी पॉजिटिव
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 1184 मजदूर अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. राज्य सरकार ने बताया कि सिर्फ पिछले 24 घंटे के भीतर 185 प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. राज्य सरकार ने बताया कि दिल्ली से आने वाले 333, महाराष्ट्र से आने वाले 293, गुजरात से आने वाले 212, बंगाल से आने वाले 62, हरियाणा से आने वाले 80 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है.


विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ से से आने वाले 2, कर्नाटक से आने वाले 19, तमिलनाडु से आने वाले 14, मध्य प्रदेश से आने वाले 10, झारखंड से आने वाले 7, राजस्थान से आने वाले 45, छत्तीसगढ़ से आने वाले 4, उत्तर प्रदेश से आने वाले 41, पंजाब से आने वाले 12, तेलंगाना से आने वाले 38, आंध्र प्रदेश से आने वाले 3, केरल से आने वाले 3, उत्तराखंड से आने वाले 2, हिमाचल और उड़ीसा से आने वाले एक-एक प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है.



बिहार में ठीक हुए 629 मरीज
बिहार में अब तक कुल 629 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. जबकि प्रदेश में अब तक 10 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. मरने वालों में पटना, वैशाली और खगड़िया के दो-दो लोग शामिल हैं. इसके आलावा मुंगेर, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है.


बिहार में 1184 मजदूरों को हुआ कोरोना, 24 घंटे में 185 प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

टैग्स