ब्रेकिंग
‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप

गया-पटना NH-22 पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में डायल 112 के दारोगा की मौत

Bihar Road Accident: गया-पटना NH-22 पर बेलागंज के खनेटा गांव के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में डायल 112 के एएसआई सुनील चौधरी की मौत हो गई। उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी।

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: गया-पटना एनएच-22 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के खनेटा गांव के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में डायल 112 के एएसआई सुनील चौधरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।



हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल एएसआई को तत्काल बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



मृतक एएसआई की पहचान गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील चौधरी के रूप में हुई है। वह जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाने में डायल 112 में एएसआई के पद पर तैनात थे। बताया गया कि सोमवार देर रात वह किसी काम से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गया-पटना एनएच-22 पर खनेटा गांव के समीप उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।



घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल एएसआई को अस्पताल पहुंचाया। बाद में उनकी मौत हो गई। बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता