ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

Bihar Mausam Update: बिहार के इन सात जिलों में अभी से 10.30 बजे तक आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट, जानें...

Bihar Mausam Update: अप्रैल की तपिश की जगह इस बार तबाही लेकर आया मौसम। वज्रपात, आंधी और बारिश ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त। आपदा प्रबंधन विभाग ने 7 जिलों में सुबह 10.30 बजे तक आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है.

Bihar Mausam Update: बिहार के इन सात जिलों में अभी से 10.30 बजे तक आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट, जानें...
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Mausam Update: अप्रैल महीन में जहां लू से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहता था, इस बार आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई है. पिछले कुछ दिनों से सूबे के अधिकांश हिस्सों में वज्रपात, आंधी-पानी से भारी नुकसान हुआ है. अभी भी मौसम का रूख बदला हुआ है. आपदा प्रबंधन विभाग ने आज शुक्रवार को कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. राजधानी पटना के कुछ इलाकों में आज सुबह मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई है. 

आपदा प्रबंधन विभाग ने 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. आज सुबह 10.30 बजे तक के लिए अलर्ट है. आपदा प्रबंधन विभाग के अलर्ट में मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा  के साथ मध्‍यम से भारी वर्षा होने की संभावना है. इसे लेकर Orange Alert जारी की गई है. जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें  नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगडि़या  जिला शामिल है. लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है. सुबह 7.30 से 10 :29 AM तक के लिए अलर्ट जारी है.