ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

Bihar mausam update: बिहार के इन 10 जिलों के लिए अलर्ट, शाम 6 बजे तक तेज हवा के साथ बारिश-ओलावृष्टि की संभावना

आपदा प्रबंधन विभाग ने नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट और सारण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वज्रपात, ओलावृष्टि और 50 KM प्रति घंटे तक की हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

Bihar Weather Alert Today  Red Alert Bihar Districts  Orange Alert Saran  वज्रपात अलर्ट बिहार  Bihar Storm Rain Alert  Disaster Management Bihar Alert  Bihar Rain Hailstorm News  नालंदा नवादा मौसम अलर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar mausam update: बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के रेड अलर्ट में कहा गया है कि, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय जिलों में आज शाम 17:54 बजे तक तेज़ मेघ गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। साथ ही, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं भी चलने की संभावना है। लोगों से अपील की गई है कि वे घर से बाहर ना निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

वहीं, सारण जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस क्षेत्र में भी 18:16 बजे तक के लिए मेघ गर्जन, तेज़ हवाएं और वर्षा की आशंका है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वह मौसम को हल्के में न लें और सतर्क रहें।