ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 173 किलोमीटर गहराई में था केंद्र,ग्लेशियर पिघलने से बढ़ी चिंता

मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब

Bihar Board 10th result 2026: बिहार मैट्रिक 2026 के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है. बिहार बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर वायरल नोटिस में किए गए दावों को खारिज किया है और छात्रों को अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी है.

Bihar Board 10th result 2026
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Board 10th result 2026: बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया कि रिजल्ट 28 मार्च को घोषित किया जाएगा। हालांकि, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस नोटिस को पूरी तरह फर्जी बताया है और छात्रों तथा अभिभावकों को अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी है।


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। वायरल पोस्ट में शिक्षा विभाग और बोर्ड के अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल किया गया है और कुछ वेबसाइट लिंक भी दिए गए हैं, जिससे यह असली प्रतीत होता है। लेकिन जांच में यह पूरी तरह भ्रामक और फर्जी पाया गया है। बोर्ड ने इसे जानबूझकर फैलाया गया भ्रम बताया है।


छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखें। सोशल मीडिया के मैसेज या वायरल फोटो पर भरोसा न करना ही समझदारी है। गलत जानकारी से मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है।


बोर्ड ने यह भी संकेत दिए हैं कि रिजल्ट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कॉपी मूल्यांकन और टॉपर वेरिफिकेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता