ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Lightning Struck: ठनका गिरने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर, खेत में काम करने के दौरान हादसा

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में ठनका गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक बुरी तरह झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना क

Bihar Lightning Struck: ठनका गिरने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर, खेत में काम करने के दौरान हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले में ठनका गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही एक बुरी तरह झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एकंबा गांव की है जहां वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मजदूर खेत में काम कर थे। इसी बीच बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए तीनों मजदूर एक पेड़ के नीचे छिप गए। कुछ ही देर बाद पेड़ पर ठनका गिर गया और पेड़ के नीचे खड़े तीनों मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। 


मृतक की पहचान इंद्रदेव कुमार, विक्रम कुमार, मनु राजवंशी के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान सूरज कुमार के तौर पर हुई है। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। वही मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 

Bihar Lightning Struck: ठनका गिरने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर, खेत में काम करने के दौरान हादसा

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता