ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: कोईलवर पुल पर अवैध वसूली कर रहे थे चार पुलिसकर्मी, डीजीपी ने पकड़ लिया

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमे से आ रही है। डीजीपी एसके सिंघल ने अवैध वसूली करने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। चारों पुलिसकर्मी कोईवलर पुल प

बिहार: कोईलवर पुल पर अवैध वसूली कर रहे थे चार पुलिसकर्मी, डीजीपी ने पकड़ लिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमे से आ रही है। डीजीपी एसके सिंघल ने अवैध वसूली करने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। चारों पुलिसकर्मी कोईवलर पुल पर अवैध वसूली कर रहे थे इसी दौरान डीजीपी के हत्थे चढ़ गए। देर रात डीजीपी को सामने देश पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।


रात के अंधेरे में आरोपी पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में कोईलवर पुल पर अवैध वसूली कर रहे थे, इसी दौरान डीजीपी ने चारों को दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक डीजीपी एसके सिंघल देर रात भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने कोईलवर पुल पर चार पुलिसकर्मियों को अवैध वसूली करते देखा।


जैसे ही डीजीपी पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे उनके होश उड़ गए। जिसके बाद डीजीपी ने चारों की जमकर क्लास लगाई और अवैध वसूली करने के आरोप में ASI मिथिलेश कुमार समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। डीजीपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें