ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार: खेत में पटवन कर रहे थे बाप-बेटा, करंट लगने से दोनों की हो गई मौत

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां खेत में पटवन कर रहे बाप-बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना साठी थाना क्षेत्र के शिहपुर गांव की है। दोनों बाप-बेटा मंगलवार की सुबह इल

बिहार: खेत में पटवन कर रहे थे बाप-बेटा, करंट लगने से दोनों की हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां खेत में पटवन कर रहे बाप-बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना साठी थाना क्षेत्र के शिहपुर गांव की है। दोनों बाप-बेटा मंगलवार की सुबह इलेक्ट्रीक पंप से खेत में पटवन कर रहे थे इसी दौरान करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक बाप बेटे की पहचान राजदेव पंडित और उनके बेटे रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह धान की रोपनी कराने के लिए दोनों खेत में पटवन कर रहे थे। इसी दौरान पूरे इलेक्ट्रीक पंप में करंट आ गया। पंप के संपर्क में आने रोहित को करंट लग गया। बेटे को तड़पता देख राजदेव पंडित उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए और दोनों बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन खेत में पहुंचे तो दोनों का शव देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार के दो लोगो की मौत के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें