ब्रेकिंग
Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त✦Patna News: GPO गोलंबर के पास पार्किंग होगी महंगी! अक्टूबर से देना होगा पैसा, ऐसे कटेगा टिकट✦बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दुकान के अंदर दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में जातियों का खेल उलटा! 24 चेहरों में 14 सवर्ण, OBC-EBC को कितनी हिस्सेदारी?✦Mokama Politics : मोकामा में विरासत की नई जंग! अनंत सिंह के बाद अब सूरजभान सिंह के बेटे की एंट्री, मरांची में दिखा सियासत का नया रंग✦Bihar Flood : नेपाल की बारिश ने डुबोया बिहार! उत्तर बिहार में हाहाकार, लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त

गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे दुकानदारों पर एक्शन, SDO ने 9 दुकानों को किया सील

SUPAUL : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप ने सुपौल में कोहराम मचा दिया है. संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है. इसके बाद भी लोग कोविड 19 के संक्रमण

गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे दुकानदारों पर एक्शन, SDO ने 9 दुकानों को किया सील
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप ने सुपौल में कोहराम मचा दिया है. संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है. इसके बाद भी लोग कोविड 19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार द्वारा जारी नियमों की अनदेखी करते नज़र आ रहे हैं. जिला प्रशासन ने गाइडलाइन की धज्जियां उड़ा रहे दुकानदारों पर एक्शन लिया है. 


सुपौल के त्रिवेणीगंज में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने को लेकर सरकार के द्वारा जाड़ी गाइडलाइन का उल्लंघन करना दुकानदारों को महँगा पर गया. अनुमंडल प्रशासन ने नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लिया है. जिले के त्रिवेणीगंज में अनुमंडल पदाधिकारी शेख जेड हसन, डीएसपी गणपति ठाकुर एवं एसएचओ संदीप कुमार सिंह ने बाज़ार में नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 9 दुकानों को सील कर दिया है. 


जिसमें त्रिवेणीगंज बाज़ार में दो दुकान, लक्ष्मीनिया में एक दुकान, जदिया में दो दुकान, कोरियापट्टी में एक दुकान, छातापुर में दो दुकान, डहरिया में एक दुकान समेत कुल 9 दुकानों को नियमों का उल्लंघन करने के मामले में सील कर दिया है. इसके साथ ही लक्ष्मीनिया से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. बता दें कि  गुरूवार को सुपौल में कोरोना के 423 नए मामले सामने आए हैं. जिले में 2 हज़ार 722कोरोना संक्रमित लोग हैं, जो ईलाजरत हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता