ब्रेकिंग
बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट

बिहार : महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

SIWAN : बिहार के सीवान जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है. नवजातों में तीन बेटियां और दो बेटे हैं. पांचों बच्चे और मां

बिहार : महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सीवान जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है. नवजातों में तीन बेटियां और दो बेटे हैं. पांचों बच्चे और मां पूरी तरफ स्वस्थ हैं. 


दरअसल, सीवान जिले के सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला ने पांच बच्चों का जन्म एक साथ दिया. गुरुवार को ही महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के दौरान पता चला कि महिला के गर्भ में पांच बच्चे है. डॉक्टरों ने बड़‍ी सावधानी पूर्वक सिजेरियन करने का निर्णय लिया.


सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. रीता सिंहा ने बताया कि महिला शहर के इसमाइल तकिया निवासी मो. झुना की पत्नी फुलजहां खातून है. डॉ. रीता सिंह ने बताया कि महिला की पहले से जांच में पता चल गया था कि उसके गर्भ में पांच बच्चे हैं. इसलिए महिला का सिजेरियन किया गया. उन्होंने बताया कि पांचों बच्चे स्वस्थ है. फिलहाल सभी बच्चों को SNCU में रखा गया है. 

टैग्स