ब्रेकिंग
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराNEET Re-Exam 2026: आज नीट परीक्षा देने जा रहे हैं? ये 10 गलतियां कर दीं तो सेंटर से लौटना पड़ सकता हैजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद

सासाराम में कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, कई घटनाओं को दिया था अंजाम

SASARAM : इस वक़्त एक ताजा खबर बिहार के रोहतास जिले से सामने आ रही है. पुलिस ने कुख्यात नक्सली निवास सिंह उर्फ संजीव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रह

सासाराम में कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, कई घटनाओं को दिया था अंजाम
First Bihar
2 मिनट

SASARAM :  इस वक़्त एक ताजा खबर बिहार के रोहतास जिले से सामने आ रही है. पुलिस ने कुख्यात नक्सली निवास सिंह उर्फ संजीव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि इसने कई वारदातों को अंजाम दिया था.


सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के पास से जिला पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से नक्सली निवास सिंह उर्फ संजीव को गिरफ्तार कर लिया. साल 2011 में नौहट्टा थाना क्षेत्र में जिसके द्वारा कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया गया था. उसी समय से निवास सिंह फरार बताया जा रहा है. पुलिस और एसएसबी को यह सूचना मिली कि दरीगांव निवासी निवास सिंह फिर से सक्रिय है और अपने संगठन को इलाके में मजबूत कर रहा है. इसी सूचना पर जब पुलिस ने दबिश बढ़ाई, तो सासाराम प्रखंड के पास उसे गिरफ्तार कर लिया गया.


रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बताया कि निवास सिंह उर्फ संजीव पिछले 10 सालों से फरार चल रहा था. गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है कि इन दिनों उसके प्रभाव वाले क्षेत्र में उसकी क्या-क्या गतिविधियां चल रही थी ? बता दें कि नक्सलियों द्वारा 5 जून से 11 जून के बीच 'जन पितूरी सप्ताह' मनाया जा रहा है. जिसको लेकर एसएसबी और जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता