ब्रेकिंग
'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड

बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए केके पाठक का नया फरमान, अब परीक्षा के दिन भी होगी पढ़ाई

PATNA: अपने फैसलों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए नया फरमान जारी किया है। अब राज्य के सभी स्कूलों में मंथली एग्ज

बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए केके पाठक का नया फरमान, अब परीक्षा के दिन भी होगी पढ़ाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: अपने फैसलों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए नया फरमान जारी किया है। अब राज्य के सभी स्कूलों में मंथली एग्जाम के दौरान स्कूलों में पढ़ाई होगी। पहली पाली में पढ़ाई होगी जबकि दूसरी पाली में मासिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।


शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार नेपत्र जारी कर कहा है कि ऐसा पाया गया है कि स्कूलों में मंथली एग्जाम के दिन पढ़ाई नहीं होती है। पिछले महीने से कक्षा एक से 12वीं तक मासिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसी खबर मिली है कि स्कूलों में मात्र दो घंटी परीक्षा होती है और बाकी समय पढाई नहीं हो रही है और शिक्षक खाली बैठे रहते हैं। इस कारण शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निर्धारित घंटे तक पढ़ाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में मासिक परीक्षा के दौरान पहले सत्र में पढ़ाई होगी जबकि भोजनावकाश के बाद दूसरी पाली में परीक्षा आयोजित की जाए। 


बता दें कि शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव का दायित्व संभालने के बाद से ही केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। उनके कामकाज को लेकर उनके ही विभाग के मंत्री चंद्रशेखर भी सवाल उठा चुके हैं। इसके साथ ही केके पाठक के काम करने के तौर तरीकों को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। इन सबके बावजूद केके पाठक बिहार की ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हैं। शिक्षा की बदहाली को दूर करने के लिए वे लगातार चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं।