ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

बिहार के सरकारी स्कूल में घंटों चला हाई वोल्टेड ड्रामा: शिक्षक की दबंग पत्नी ने शिक्षिका को बेरहमी से पीटा, गुस्साए ग्रामीणों ने कर दी तालाबंदी

HAJIPUR: वैशाली में एक सरकारी स्कूल में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। स्कूल में तैनात शिक्षक की दबंग पत्नी ने स्कूल में घुसकर एक महिला शिक्षिका के साथ जमकर मारपीट की और उसका सिर फो

बिहार के सरकारी स्कूल में घंटों चला हाई वोल्टेड ड्रामा: शिक्षक की दबंग पत्नी ने शिक्षिका को बेरहमी से पीटा, गुस्साए ग्रामीणों ने कर दी तालाबंदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली में एक सरकारी स्कूल में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। स्कूल में तैनात शिक्षक की दबंग पत्नी ने स्कूल में घुसकर एक महिला शिक्षिका के साथ जमकर मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। शिक्षक की आरोपी पत्नी ने महिला शिक्षिका पर कई गंभीर आरोप लगाए। स्कूल में हंगामें के बाद ग्रामीण नाराज हो गए और स्कूल में ताला बंद कर दिया।


दरअसल, पूरा मामला सहदेई बुजुर्ग के नयागांव पूर्वी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय नवागांव की है, जहां पदस्थापित शिक्षक मिथिलेश राय की पत्नी बुधवार की शाम स्कूल बंद होने से कुछ समय पहले पहुंची और एक शिक्षिका रंकिता कुमारी से उलझ गई। शिक्षक की पत्नी ने ईंट से मार कर महिला शिक्षिका का सिर फोड़ दिया।


स्कूल में हुए हंगामें की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई बड़ी संख्या में गांव के लोग स्कूल पहुंच गए और स्कूल में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। भारी बबाल के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और स्कूल के हेडमास्टर कक्ष और गार्ड रूम में तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि जबतक व्यवस्था में सुधार नहीं होता है स्कूल का ताला नहीं खुलेगा।


स्कूल में हंगामें की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विभागीय अधिकारी स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर स्कूल का ताला खुलवाया और सख्त कार्रवाई की बात कही है।