ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार के सरकारी स्कूल का हाल देखिए, झील में तब्दिल हुआ शिवहर जिले का यह स्कूल

SHEOHAR: शिवहर जिले में आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण सुंदरपुर मिडिल स्कूल में चारों तरफ पानी भर गया। पूरा स्कूल परिसर बारिश के पानी में पूरी तरह डूब गया औ

 बिहार के सरकारी स्कूल का हाल देखिए, झील में तब्दिल हुआ शिवहर जिले का यह स्कूल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर जिले में आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण सुंदरपुर मिडिल स्कूल में चारों तरफ पानी भर गया। पूरा स्कूल परिसर बारिश के पानी में पूरी तरह डूब गया और सरकारी स्कूल झील में तब्दिल हो गया। स्कूल प्रांगण में पानी भरे होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों, शिक्षकों और यहां के कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


यहां की रसोईयां अपने सिर पर बच्चों के लिए खाने का सामान पानी में घुसकर ले जाती दिखी। भारी सामान को पानी में घुसकर ले जाना खतरे से खाली नहीं है। कहां गड्डा मिल जाए और वो वही सामान लेकर गिर पड़े यह चिंता उसे भी सता रही थी लेकिन मजबूरी है नौकरी करने की इसलिए वो लबालब पानी में सिर पर राशन सामग्री लेकर स्कूल के कमरे तक किसी तरह पहुंची तब उसे जान में जान आया।


 लेकिन यह एक दिन की स्थिति नहीं है उसे फिर कल इस समस्या से रू-ब-रू होना पड़ेगा। स्कूल में जलजमाव की समस्या से हर कोई परेशान हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक नागेंद्र साह ने भी कहा कि विद्यालय में पानी की जल्द निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रशासन से यही गुहार करते हैं कि यथाशीघ्र पानी विद्यालय परिसर से निकाल दिया जाए। जिले के डीईओ को स्कूल में जमे पानी का फोटो खींचकर भेज दिये हैं। 

 बिहार के सरकारी स्कूल का हाल देखिए, झील में तब्दिल हुआ शिवहर जिले का यह स्कूल

 बिहार के सरकारी स्कूल का हाल देखिए, झील में तब्दिल हुआ शिवहर जिले का यह स्कूल बिहार के सरकारी स्कूल का हाल देखिए, झील में तब्दिल हुआ शिवहर जिले का यह स्कूल

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें