ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

बिहार में उड़ रही नाइट कर्फ्यू की धज्जियां, रातभर बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे लोग, देखिये मुखिया के पति का वीडियो

SAMASTIPUR : पूरे बिहार में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है. बिहार सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए शाम 6 बजे से ही नाइट कर्फ्यू लगाया का ऐलान किया है. शादी विवाह के अवसर पर

बिहार में उड़ रही नाइट कर्फ्यू की धज्जियां, रातभर बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे लोग, देखिये मुखिया के पति का वीडियो
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR : पूरे बिहार में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है. बिहार सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए शाम 6 बजे से ही नाइट कर्फ्यू लगाया का ऐलान किया है. शादी विवाह के अवसर पर भी 10 बजे तक ही महज परिवार वालो को छूट दी है. लेकिन इस बीच समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना के जितवारपुर निजामत गांव से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है.


यह वीडियो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि जितवारपुर निजामत पंचायत की मुखिया पति प्रेम कुमार यादव समेत कई लोग बार बालाओं के साथ डांस कर रहे है. इस दौरान कहीं भी सोशल डिस्टेंस और कोविड गाइडलाइन का पालन नही किया जा रहा है. स्टेज पर मौजूद कोई भी शख्स मास्क पहन कर नही है. वीडियो देखने से यह भी जाहिर हो रहा है कि स्टेज पर डांस कर रहे लोग नशे में है और अश्लील गाने के धुन पर खूब जमकर ठुमका लगा रहे है. 



मुखिया पति बार बालाओं के साथ उनके मुंह के नजदीक अपना मुंह सटाकर उस गाने पर ज्यादा झूम रहे है, जिसमे यह बोल था कि "मुखिया जी मन होखे त बोली..." बताया गया है कि गांव में बारात आयी हुई थी. जिसमे बार बालाओं का डांस भी आयोजित किया गया था. बिना किसी प्रशासनिक खौफ के इसमे शामिल कुछ लोग देर रात तक झूमते रहे. जबकि पुलिस प्रशासन माइकिंग कर लगातार नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर शाम 4 बजे के बाद से ही बाजार और देहात के दुकानों को भी बंद करवा रही है.


जिनके दुकान खुले नजर आते है. उनका चालान करते हुए फाइन भी काटा जाता है. कई मॉल और दुकानों को सील भी किया गया है. इस बीच इस डांस को लेकर लोगों के बीच प्रशासनिक लापरवाही की खूब चर्चा हो रही है. खासकर जब कोविड गाइडलाइन को धज्जियां उड़ाते हुए एक मुखिया पति भी नजर आ रहा है. जबकि जनप्रतिनिधियों को यह जबाबदेही सौंपी गई है कि कहीं भी सरकारी नियम की अवहेलना नही किया जाय. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की पुष्टि नही करता है. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद क्या कार्रवाई करती है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता