ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंडक नदी में नहा रहे पांच बच्चे डूबे

SAMASTIPUR : इस वक्त बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. गंडक नदी में नहा रहे पांच बच्चे डूब गए. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफ्रीओ मच गई है. लोगों की भीड़ इक

समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंडक नदी में नहा रहे पांच बच्चे डूबे
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक्त बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. गंडक नदी में नहा रहे पांच बच्चे डूब गए. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफ्रीओ मच गई है. लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई है.


घटना समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड की है, जहां बिरौली घाट के पास गंडक नदी में नहा रहे पांच बच्चे डूब गए. बच्चों के नदी में डूबने पर शोर मचाये जाने के बाद वहां आसपास मौजूद लोग दौड़ कर पहुंचे और उन्होंने नदी में डूब रहे तीन बच्चों की जिंदगी बचा ली. जबकि इस हादसे में एक बच्चे की मौत की बात सामने आ रही है.


स्थानीय लोगों मुताबिक एक और बच्चे को भी गंडक नदी से बाहर निकाला गया है. लेकिन वह फिलहाल बेहोश है. वह होश में नहीं आ रहा है. गंभीर हालत में उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


बताया जा रहा है कि गंडाक नदी में नाहा रहे सभी बच्चे समस्तीपुर के ठहरा पंचायत के बिरौली खुर्द के रहने वाले हैं.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता