ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

पटना में विजिलेंस की टीम ने थानेदार को किया गिरफ्तार, बालू माफियाओं से सेटिंग कर रहे 2 सिपाहियों को भी टांगा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना में विजिलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी विभाग की टीम ने एक थानेदार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्

 पटना में विजिलेंस की टीम ने थानेदार को किया गिरफ्तार, बालू माफियाओं से सेटिंग कर रहे 2 सिपाहियों को भी टांगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पटना में विजिलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी विभाग की टीम ने एक थानेदार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष के साथ-साथ दो अन्य सिपाहियों को भी गिरफ्तार किया है, जो बालू माफियाओं से सेटिंग कर रहे थे. इन सब से पूछताछ जारी है. निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


मामला राजधानी पटना के सिटी इलाके का है. निगरानी विभाग की टीम ने दीदारगंज थाना के एसएचओ राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि अवैध वसूली के मामले में थानेदार की गिरफ़्तारी हुई है. विजिलेंस की टीम ने एसएचओ राजेश कुमार के साथ-साथ दो सिपाही विवेक कुमार और वैदिक को भी अरेस्ट किया है. 


 पटना में विजिलेंस की टीम ने थानेदार को किया गिरफ्तार, बालू माफियाओं से सेटिंग कर रहे 2 सिपाहियों को भी टांगा


बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला बालू माफियाओं से अवैध वसूली का है. निगरानी विभाग की टीम ने दीदारगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार को थाने से ही उठाया है. जबकि सिपाही विवेक कुमार और वैदिक को टोल प्लाजा के पास स्थित पुलिस चौकी से दबोचने की बात सामने आ रही है. सूत्र बताते हैं की ये सभी बालू माफियाओं के संपर्क में थे और उनसे पैसे की मोटी रकम वसूलते थे. 


 पटना में विजिलेंस की टीम ने थानेदार को किया गिरफ्तार, बालू माफियाओं से सेटिंग कर रहे 2 सिपाहियों को भी टांगा


बहरहाल विजिलेंस की टीम इन सब से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. निगरानी विभाग की टीम इन्हें किसी गुपत स्थान पर लेकर गई है, जहां इनसे सवाल-जवाब किया जा रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता