ब्रेकिंग
सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦रेलवे में नौकरी का दिखाया सपना... फिर सुनसान जगह ले जाकर युवती के साथ किया गलत काम, असिस्टेंट लोको पायलट पर FIR✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦रेलवे में नौकरी का दिखाया सपना... फिर सुनसान जगह ले जाकर युवती के साथ किया गलत काम, असिस्टेंट लोको पायलट पर FIR

बिहार के एक और जिले में लॉकडाउन का एलान, डीएम ने लिया बड़ा फैसला

KISHANGANJ : बिहार में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. राजधानी पटना के आलावा अन्य जिलों में भी कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. कोरोना की रोकथाम को लेकर नवादा के बाद

बिहार के एक और जिले में लॉकडाउन का एलान, डीएम ने लिया बड़ा फैसला
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : बिहार में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. राजधानी पटना के आलावा अन्य जिलों में भी कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. कोरोना की रोकथाम को लेकर नवादा के बाद किसनगंज के डीएम ने एक बड़ा कदम उठाया है. किशनगंज के जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश ने तीन दिनों के लिए कंपलीट लॉकडाउन का एलान किया है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम ने यह फैसला लिया है.


किशनगंज के जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश ने तीन  दिनों के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन का एलान किया है. उन्होंने फिलहाल सिर्फ दिन के लिए यह निर्णय लिया है.बताया जा रहा है कि आगामी शुक्रवार से लेकर रविवार तक सारे बाजार बंद रहेंगे. सिर्फ और सिर्फ आवश्यक चीजों की दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया है.


किशनगंज के डीएम ने कहा है कि कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए केवल जरूरी सामानों की दुकानों को खोला जायेगा. मेडिकल ,दूध, किराना दुकान आदि के दूकान खुले रहेंगे. सब्जी बाजार के लिए समय तय किया जायेगा. आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए किशनगंज जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट है.


बिहार के एक और जिले में लॉकडाउन का एलान, डीएम ने लिया बड़ा फैसला


जिले में अधिक से अधिक लोगों की जांच कराने की दिशा में काम चल रहा है. पॉजिटिव मरीज मिलने पर उन्हें मेडिकल किट मुहैया कराई जा रही है. साथ ही संक्रमितों के इलाके में कन्टेंमेंट जोन बनाया जा रहा है.


बिहार के एक और जिले में लॉकडाउन का एलान, डीएम ने लिया बड़ा फैसला

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता