ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार के किसानों ने सिंधु बॉर्डर पर किया प्रदर्शन, कहा- मोदी और नीतीश ने कर दिया तबाह

PATNA: कृषि बिल के विरोध में कई दिनों से सिंधु बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन में बिहार के किसान भी पहुंचे. बिहार के सैकड़ों किसानों ने एकता मार्च निकाला.

बिहार के किसानों ने सिंधु बॉर्डर पर किया प्रदर्शन, कहा- मोदी और नीतीश ने कर दिया तबाह
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कृषि बिल के विरोध में कई दिनों से सिंधु बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन में बिहार के किसान भी पहुंचे. बिहार के सैकड़ों किसानों ने एकता मार्च निकाला. किसानों ने कहा कि इस आंदोलन मे  एक-एक व्यक्ति शामिल है. किसानों के विकास के बगैर देश का विकास संभव नहीं है.

मोदी और नीतीश ने किसानों को किया तबाह

बिहार के किसान नेताओं ने कहां की मोदी और नीतीश ने पहले ही बिहार के किसानों को तबाह कर दिया है. इनके काले कानून ने किसानों को मजदूरी करने पर मजबूर कर दिया है. इस नए काले कानून के आने से पूरी तरह से बिहार में किसानी ठप हो जायेगी. 

किसान नेताओं ने कहा कि आज़ादी के पहले ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिस तरीके से तरक्की का मुद्दा बनाकर देश को गुलाम कर दिया था. ठीक उसी प्रकार नरेंद्र मोदी ने झूठ बोल कर के अडानी और अंबानी को देश बेचना चाहते है. देश को जब-जब जरूरत पड़ा है. बिहार ने कदम से कदम मिलाकर देशहित में संघर्ष किया है. इस किसान आंदोलन में भी बिहार पूरी मजबूती के साथ किसानों के साथ है.