ब्रेकिंग
Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त

बिहार के जहरीले प्रोफेसर ने इस्तीफा दिया: सोशल मीडिया पर मुसलमानों के लिए पाकिस्तान-बांग्लादेश जैसे अलग देश बनाने की मांग की थी

CHHAPRA: सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले बिहार के एक प्रोफेसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रोफेसर ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की थी. फेसबुक पर प्रो

बिहार के जहरीले प्रोफेसर ने इस्तीफा दिया: सोशल मीडिया पर मुसलमानों के लिए पाकिस्तान-बांग्लादेश जैसे अलग देश बनाने की मांग की थी
Mukesh Srivastava
4 मिनट

CHHAPRA: सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले बिहार के एक प्रोफेसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रोफेसर ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की थी. फेसबुक पर प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने भारत के मुसलमानों के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ा एक और अलग देश बनाने की मांग की थी. जब इस पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया, तब प्रोफेसर ने पोस्ट को डिलीट करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि यूनिवर्सिटी ने उसके खिलाफ जांच और कार्रवाई शुरू कर दिया है.


जेपी यूनिवर्सिटी छपरा के प्रोफेसर के जहरीले बोल

मामला बिहार के छपरा स्थित जयप्रकाश नारायण यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का है. जेपी यूनिवर्सिटी के अधीन गोरिया कोठी का नारायण कॉलेज है. वहां पोस्टेड असिस्टेंट प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने पाकिस्तान का समर्थन और मुसलमान के लिए अलग देश की मांग करते हुए पोस्ट डाला. प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है- "मैं राज्य और देश की सरकारों से अपील करता हूं कि भारतीय मुसलमान पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़ा एक अलग राष्ट्र चाहते हैं।"


एक प्रोफेसर के इस तरह के देश विरोधी बयान के बाद यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में ही नहीं बल्कि आम लोगों के बीच भी सनसनी फैल गयी. पूरे सारण जिले का माहौल गरमाने लगा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रोफेसर खुर्शीद आलम पर कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है. विद्यार्थी परिषद प्रोफेसर के खिलाफ सख्त अनुशासनिक और कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.


पहले से ही जहर उगलता रहा है प्रोफेसर

वैसे प्रोफेसर खुर्शीद आलम का ये पहला देश विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट नहीं है. इसके पहले भी खुर्शीद आलम ने फेसबुक पर पाकिस्तान का समर्थन और भारत का विरोध करने वाले पोस्ट किया था. खुर्शीद आलम ने लिखा था- यूनाइटेड पाकिस्तान बांग्लादेश जिंदाबाद. उसने छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले युवक की गिरफ्तारी पर भी देश विरोधी बयान जारी किया था.  खुर्शीद आलम ने तब लिखा था- पाकिस्तान जिंदाबाद, हमें भी सहमति और आत्मनिर्णय का अधिकार है.


यूनिवर्सिटी ने शुरू की कार्रवाई

खुर्शीद आलम की देशविरोधी बातों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा विरोध करते हुए कार्रवाई करने की मांग की. विद्यार्थी परिषद ने जेपी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. रणजीत कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि नारायण कॉलेज, गोरियाकोठी के राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर खुर्शीद आलम फेसबुक अकाउंट द्वारा लागातर देश के टुकड़े करने और मुस्लिमों के लिए एक और नया देश बनाने वाले राष्ट्रविरोधी अभियान चला रहे हैं. उनके खिलाफ न सिर्फ यूनिवर्सिटी की ओर से कार्रवाई की जाये बल्कि नौकरी से बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज की जाये.


उधर, यूनिवर्सीट ने कहा है कि प्रोफेसर खुर्शीद आलम के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. रजिस्ट्रार डॉ रंजीत सिंह ने कहा है कि वीसी डॉ केसी सिन्हा ने इस मामले में संज्ञान लिया है. वीसी ने खुर्शीद आलम के फेसबुक पोस्ट को गैरकानूनी बताते हुए शो कॉज का आदेश दिया है. उसके बाद खु्र्शीद आलम को शो कॉज भेजा गया है.  जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई जाएगी. फिलहाल यूनिवर्सिटी ने उन्हें सस्पेंड करने का फैसला लिया है.