ब्रेकिंग
खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी

बिहार के इस शहर में सबसे ज्यादा पड़ रही ठंड, शिमला को भी दे रहा मात

GAYA: पूरा बिहार बिहार कड़ाके की ठंड झेल रहा है। शीतलहर लोगो का हाड़ कपा रहा है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर साफ तौर पर दिख रहा है। पूरे बिहार में गया जिले में सबसे

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GAYA: पूरा बिहार बिहार कड़ाके की ठंड झेल रहा है। शीतलहर लोगो का हाड़ कपा रहा है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर साफ तौर पर दिख रहा है। पूरे बिहार में गया जिले में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां की ठंड शिमला को भी मात दे रही है। पारा चार डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है।

गया शहर घने कुहासे से पूरी तरह ढक गया है बिजीवलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर वाहने रेंगती दिख रही है। वहीं कुहासे से गया जंक्शन और गया समाहरणालय भी डूबा है। इस बीच गया से खुलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

गया से गुजरने वाली अमूमन सभी ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। जिससे रेलयात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।रेलयात्रियों ने बताया कि सुबह से ट्रेन का इंतजार कर रहे है स्टेशन आने पर जानकारी मिल रही है। ट्रेन कुहासे के कारण लेट चल रही है। वहीं पूरा रेलवे स्टेशन परिसर ही कुहासे से ढका हैं और सन्नाटा पसरा है।गया जंक्शन के पूछताछ के संचालक निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि कुहासे के कारण बहुत सारी ट्रेनें लेट चल रही है।गया से दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को रद्द कर दिया गया है।

कुहासे के कारण काम पर निकलने वालों की शामत आयी हुई है। कड़ाके की ठंड के बीच ड्यूटी पर जाने में कपकपी छूट रही है। ड्यूटी पर जा रहे एक शिक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि स्कूल टाइम पर पहुंचना है पर ट्रेनों का ठिकाना नहीं है।एक तो ठंड उपर से ट्रेनों की लेटलतीफी से परेशानी ज्यादा बढ़ गयी है। 


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता