ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

बिहार के हाई स्कूल और प्लस टू में 32 हजार शिक्षकों की बहाली, 30 जुलाई तक मिलेगा जॉइनिंग लेटर

PATNA : बिहार के हाई स्कूल और प्लस टू में 32 हजार शिक्षकों की बहाली जुलाई महीने के आखिरी में हो जाएगी। संभवतः 30 जुलाई तक छठे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण इ

बिहार के हाई स्कूल और प्लस टू में 32 हजार शिक्षकों की बहाली, 30 जुलाई तक मिलेगा जॉइनिंग लेटर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के हाई स्कूल और प्लस टू में 32 हजार शिक्षकों की बहाली जुलाई महीने के आखिरी में हो जाएगी। संभवतः 30 जुलाई तक छठे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण इस महीने पूरा हो जाएगा। दरअसल, स्कूलों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। हालांकि अगले महीने से इस कमी को पूरा कर दिया जाएगा।



शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया है कि शिक्षकों की बहाली की मॉनिटरिंग जारी है। 30 जुलाई को शिक्षकों को जोइनिंग लेटर भी मिल जाएंगे। इसे लेकर 9 जून को अधिसूचना जारी कर दी गई थी। दरअसल, साल 2019 में ही छठे चरण की शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन कुछ कारणवस इसमें देरी हुई। लेकिन, अब वो दिन दूर नहीं है जब शिक्षकों का इंतज़ार खत्म होगा। 



शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर बताया गया है कि 22 जुलाई तक फाइनल मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके बाद 25 जुलाई को नगर निगम नियोजन इकाई में काउंसलिंग की जाएगी। 26 जुलाई को नगर निकाय और 27 को परिषद नियोजन इकाई द्वारा काउंसलिंग की कार्यवाही पूरी होगी। 



ये साड़ी प्रक्रिया हो जाने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को 30 जुलाई को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। 21 दिन के अंदर वे अपनी नौकरी जॉइन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर किसी अभ्यर्थी को जॉइन करने में देरी होती है तो आपका मौका खत्म हो जाएगा और आपकी जगह मेरिट लिस्ट के आधार पर दूसरे अभ्यर्थी को जॉइनिंग लेटर दे दिया जाएगा। 

टैग्स