ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार : बार बालाओं का वीडियो वायरल, हाथ में शराब की बोतल लेकर ठुमके लगाते दिखे लोग

GAYA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी शराब की तस्करी और बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला गया जिले का है, जहां शराबबंदी होने के बावजूद भी क

बिहार : बार बालाओं का वीडियो वायरल, हाथ में शराब की बोतल लेकर ठुमके लगाते दिखे लोग
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी शराब की तस्करी और बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला गया जिले का है, जहां शराबबंदी होने के बावजूद भी कुछ लोग हाथ में दारू की बोतल लेकर बार बालाओं के साथ डांस करते दिखे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है. 


मामला गया जिले के मैगरा थाना क्षेत्र का है, जहां वलीचक में बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दो लोग शराब के नशे में बार बालाओं के साथ झूमते नजर आ रहे हैं. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि वलीचक गांव में होली के मौके पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. इसी आर्केस्ट्रा में लोग दारु की बोतल लेकर डांस कर रहे थे. 


इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में स्टेज पर दो लोग बोतल से शराब पीते हुए और बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद मैगरा थानाध्‍यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि ऑर्केस्ट्रा में शराब पीते और नाचते लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


थानेदार अविनाश कुमार का कहना है कि जल्‍द ही इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. अभी यदि इनका नाम और पता बताया जाएगा तो वे फरार हो जाएंगे. इसलिए गिरफ्तारी के बाद उनके नामों को सार्वजनिक किया जाएगा. वायरल वीडियो में लोगों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं. इससे स्पष्ट है कि ये लोग वलीचक या फिर आसपास के ही होंगे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता