ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

दरभंगा में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदसलूकी, डीएम और एसएसपी ने किया DMCH का निरीक्षण

DARBHANGA : डीएमसीएच के आकस्मिक विभाग के चिकित्सक और अटेंडेंट के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने सोमवार को दरभंगा मे

दरभंगा में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बदसलूकी, डीएम और एसएसपी ने किया DMCH का निरीक्षण
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : डीएमसीएच के आकस्मिक विभाग के चिकित्सक और अटेंडेंट के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन और वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने सोमवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने चिकित्सकों से कहा कि आप लोग भी रात में कम से कम एक बार प्राचार्य, अधीक्षक, विभागाध्यक्ष से समन्वय कर अपनी ड्यूटी करें. 


जिलाधिकारी ने हॉस्पिटल में उपस्थित डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल डीएमसीएच के वरीय प्रभारी सह उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, नगर पुलिस अधीक्षक अशोक प्रसाद, डीएमसीएच के प्रभारी अधीक्षक, विभागाध्यक्ष, स्वास्थ्य प्रबंधक और वहां प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, राकेश कुमार गुप्ता ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सदर, अनोज कुमार, सफाई आउटसोर्स एन.जी.ओ. एवं सफाई कर्मी के साथ बैठक की गई. 


जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पुनः ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए और इस घटना की जांच कर संबंधित दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए. उन्होंने डीएमसीएच में उपस्थित दंडाधिकारी और गार्ड को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया और कहा कि अगर किसी भी तरह की घटना होती है तो तुरंत उसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को दें.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता