ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

बेतिया के अस्पताल में एम्बुलेंस तक नहीं, स्ट्रेचर भी गायब, रिक्शे पर लाये जा रहे कोरोना मरीज

BETTIAH : बिहार में कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है. कहीं अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत है तो कहीं हॉस्पिटल में बेड ही नहीं है. इतना ही नहीं पश्

बेतिया के अस्पताल में एम्बुलेंस तक नहीं, स्ट्रेचर भी गायब, रिक्शे पर लाये जा रहे कोरोना मरीज
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बिहार में कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है. कहीं अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत है तो कहीं हॉस्पिटल में बेड ही नहीं है. इतना ही नहीं पश्चिम चंपारण जिले से विचलित करने वाली एक नई तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 


दरअसल पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित जीएमसीएच हॉस्पिटल की एक तस्वीर सामने आई है, जो स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रही है. वायरल फोटो में एक कोरोना मरीज ऑक्सीजन लगाए रिश्ते पर बैठा दिख रहा है. बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस की सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण एक रिक्शा वाला कोरोना मरीज को हॉस्पिटल लेकर पहुंचा. 


रिक्शे वाले की इस बहादुरी की काफी चर्चा हो रही है. एम्बुलेंस नहीं मिलने पर वह कोरोना मरीज को जीएमसीएच अस्पताल तो लेकर पहुंचा ही लेकिन जब हॉस्पिटल में मरीज के लिए स्ट्रेचर की भी व्यवस्था नहीं हो पाई तो वह रिक्शा वाला मरीज को जीएमसीएच के अंदर इमरजेंसी के पास पहुंच गया, जहां मरीज का इलाज कराया गया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता