ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के बाद अब इस राज्य में शराबबंदी लागू करने की है तैयारी, कल पटना पहुंच रही टीम

PATNA : लगता है नीतीश का शराबबंदी का मॉडल राजस्थान की कांग्रेस सरकार को भा गया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर बुधवार को एक हाई लेवल टीम बिहार की शराबबंदी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लगता है  नीतीश का शराबबंदी का मॉडल राजस्थान की कांग्रेस सरकार को भा गया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के निर्देश पर बुधवार को एक हाई लेवल टीम बिहार की शराबबंदी नीति का अध्य्यन करने पटना पहुंच रही है। 

बिहार पहुंच रही पांच सदस्यीय टीम पांच-सात दिन बिहार में रहेगी और यहां की शराबबंदी नीति और इससे जुड़े लोगों से चर्चा करेगी।टीम राजस्थान के अतिरिक्त अबकारी आयुक्त ने नेतृत्व में पटना पहुंच रही है। 

बताया जा रहा है कि आबकारी नीति के प्रावधानों के तहत शराबबंदी की मांग से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं को लेकर अक्टूबर महीने में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ अबकारी विभाग की समीक्षा हुई थी।  उसके बाद इस तरह की समिति गठित करने का फैसला किया गया है। हालांकि राजस्थान सरकार को आमदनी का बड़ा हिस्सा अबकारी विभाग से ही प्राप्त होता है। 

बता दें कि राजस्थान में भी शराबबंदी की मांग उठती रही है। वहां एक विधायक गुरशरण छाबड़ा ने राजस्थान में शराबबंदी को लेकर लंबा आंदोलन चलाया था और इसी मांग को लेकर आमरण अनशन के दौरान ही उनका निधन हो गया था। अब गुरुशरण छाबड़ा की बहू पूनम छाबड़ा शराबबंदी की मांग को लेकर जनआंदोलन चला रही हैं। 



टैग्स